उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना | Uttar Pradesh Safe City Yojana 2023, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन, लाभ, अधिकारिक पोर्टल, टोल फ्री नंबर (Uttar Pradesh Safe City Yojana in Hindi), (Online Registration, How to Apply, Benefit, Official Website, Portal, Toll free Number)
नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू करती रहती है। आज हम एक नई योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं जो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
जैसा कि आपको पता है कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या अधिक होने के कारण यहाँ महिलाओं के साथ दुराचार, चैन स्नैचिंग, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं अक्सर होती रहती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए सेफ सिटी योजना की शुरुआत की है, सेफ सिटी योजना के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान होगी, साथ ही इस योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे, यह योजना क्या है? इस योजना से महिलाओं को किस प्रकार से सहायता प्राप्त होगी? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए इस लेख पर बने रहे-
Uttar Pradesh Safe City Yojana 2023-
इस वर्ष बजट 2022-23 में महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सेफ सिटी योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस योजना में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 523 करोड रुपए का बजट तैयार किया है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में महिला पुलिस की तैनाती, पैनिक बटन, पिंक बूथ, हेल्पडेस्क, पिंक बस, जैसे अनेक सुविधाएं की है, इस योजना तहत उत्तर प्रदेश के 6 बड़े शहरों जैसे- प्रयागराज, नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी,गोरखपुर में शुरू करने का फैसला लिया है।
सेफ सिटी योजना के लाभ-
उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अपराध होने की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती है, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश सिटी योजना 2022 की शुरुआत की है। इस योजना से महिलाओं को मजबूत व लीडर बनाया जा सकता है तथा महिलाएं इस योजना का बखूबी लाभ भी उठाएंगी। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सरकार ने पहल की है, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कदम इस प्रकार हैं-
इस योजना को शुरू होने से महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है।
- इस योजना तहत उत्तर प्रदेश की महिलाओं के साथ-साथ पढ़ने वाली लड़कियां, नौकरी करने वाली महिलाएं, को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा में लगी महिला पुलिस रात में भी गस्ती करेगी। जिससे नाइट ड्यूटी करने वाली महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटना ना हो सके।
- इस योजना के शुरू होने से महिलाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के साथ दुराचार, चैन स्नैचिंग, छेड़छाड़, जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
- इस योजना के शुरू होने से महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बसों में पैनिक बटन व सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था की गई है, इससे महिलाएं अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकती हैं और सीधे कंट्रोल रूम में भेज सकती है।
- इस योजना के तहत भीड़-भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइटें, महिला पुलिस बूथ की व्यवस्था की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत लखनऊ के लालबाग में कंट्रोल सेंटर खोल दिया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बसों, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस की गश्ती की व्यवस्था की गई है।
सेफ सिटी योजना 2023 की विशेषताएं-
महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने कई सुरक्षात्मक उपाय किए। इन योजनाओं में महिला हेल्प सुरक्षा की दृष्टि में उठाए गए कई कदम इस प्रकार है-
- सेफ सिटी योजना के तहत बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन की व्यवस्था की गई है। पैनिक बटन से महिलाएं आपात की स्थिति में अपनी आवाज रिकॉर्ड करके सीधे कंट्रोल रूम में भेज सकती है।
- इस योजना में महिला सुरक्षा को बढ़ाने के लिए महिला थानों की शुरुआत की गई।
- इस योजना के तहत भीड-भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, महिला पुलिस बूथ, गुलाबी शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गई।
- इस योजना का कमांड सेंटर लखनऊ के लाल बाग में खोला गया है।
Highlights-
01 | योजना का नाम- सेफ सिटी योजना |
02 | उद्देश्य- उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए सेफ सिटी योजना की शुरुआत की है, सेफ सिटी योजना के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान होगी। |
03 | शुरुआत- उत्तर प्रदेश के 6 बड़े शहरों जैसे- प्रयागराज, नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी,गोरखपुर में शुरू करने का फैसला लिया है। |
04 | बजट- 523 करोड़ रूपये |
05 | शुरुआत– उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट द्वारा |
09 | लाभ- महिलाओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी |
10 | बर्ष- 2022-23 |
11 | कुल बजट- उत्तर प्रदेश सरकार ने 523 करोड रुपए का बजट तैयार किया है। |
12 | महिला हेल्पलाइन नंबर- 1090 |
13 | लाभार्थी- महिलाओं |
15 | आवेदन प्रक्रिया- आँनलाइन या आँनलाइन |
16 | लेख- धर्मेश कुमार |
सेफ सिटी योजना 2022 का उद्देश्य-
उत्तर प्रदेश सेफ सिटी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई सुविधाओं के साथ इस योजना की रूपरेखा तैयार की है। इस सेफ सिटी योजना को देश के बड़े शहरों से शुरुआत की है जैसे- प्रयागराज, नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में किये जाने के साथ ही बजट 2022-23 में योजना के तहत 523 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है। इस योजना के तहत महिलाओं के होने वाले अपराधों से सुरक्षा प्रदान की जा सके। उत्तर प्रदेश की महिलाओं को निर्भय बनाना जा सके। इस योजना से महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आ रहा है तो कृपया इसे ले को पूरा पढ़ें-
सेफ सिटी योजना की पृष्ठभूमि-
उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं के प्रति सुरक्षित शहर योजना का विचार 2021-22 के बजट में आया था। पहले चरण में राज्य के कई बड़े शहरों में शुरू किया गया था, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा भावनाओं को और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2022-23 में और अधिक बजट का प्रावधान किया गया है।
सेफ सिटी योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु-
सेफ सिटी योजना 2022 का हेल्पलाइन नंबर-
सेफ सिटी योजना 2022 का मूल्यांकन-
इस योजना से क्या निष्कर्ष निकलता है-
तो दोस्तों कैसी लगी आपको सेफ सिटी योजना 2022 की जानकारी ! आप हमें कमेंट करके बताना न भूलें और यदि आपको इस लेख या आर्टिकल से जुड़े कोई सवाल है तो हमें जरूर बताएं, इस लेख से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर शेयर करें। ताकि उन लोगों तक जानकारी पहुंच सके। धन्यवाद
सामान्यतःपूछे जाने वाले प्रश्न-
Question- सेफ सिटी योजना में महिला हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Answer– महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 है।
Question- सेफ सिटी योजना की विशेषताएं क्या है ?
Answer– इस योजना के तहत भीड-भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, महिला पुलिस बूथ, गुलाबी शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गई।
Question– सेफ सिटी योजना का उद्देश्य क्या है ?
Answer– इस योजना के तहत महिलाओं के होने वाले अपराधों से सुरक्षा प्रदान की जा सके।
Question– उत्तर प्रदेश सरकार ने कुल कितना बजट तैयार किया है।
Answer– उत्तर प्रदेश सरकार ने 523 करोड रुपए का बजट तैयार किया है।
Question– सेफ सिटी योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Answer– इस योजना के तहत अभी तक कोई भी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया।
धन्यवाद!