उत्तर प्रदेश पेंशन योजना | Up pension yojana 2023, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन, लाभ, अधिकारिक पोर्टल, टोल फ्री नंबर (Up pension yojana 2023 in Hindi), (Online Registration, How to Apply, Benefit, Official Website, Portal, Toll free Number)
नमस्कार दोस्तों, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जा रहा है, इन योजनाओं से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के जीवन में सुधार लाया जा सके, आज हम इस पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में शुरू की गई पेंशन योजनाओं के बारे में बताएंगे।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के माध्यम से शुरू की गई योजनाओं में विकलांग, वृद्धा व विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी, इस योजना के माध्यम से आपको समस्त उत्तर प्रदेश में चल रही पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जैसे- इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, इत्यादि की जानकारी प्राप्त होगी।
Up pension yojana 2023-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी पेंशन योजना में प्रदेश के समस्त विकलांग, विधवा व वृद्धा नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाएगी, जिससे कि उनको अपने खर्चे के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लायेगी, लाभार्थियों को दूसरे सदस्यों के ऊपर भार बन के नहीं रहना पड़ेगा, लाभार्थी खुद अपने खर्चे बहन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगे। अगर यह लेख आपको पसंद आ रहा है तो कृपया आगे पढ़ें-
पेंशन की राशि में की गई वृद्धि-
उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 17 दिसंबर 2017 को यूपी पेंशन योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि में वृद्धि करने का फैसला लिया है। सभी पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹500 के स्थान पर ₹1000 की राशि प्रदान की जाएगी। निराश्रित लाभार्थियों को पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। कुष्ठ प्रभावित लोगों के लिए ₹3000 पेंशन भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मजदूरों को ₹500 मासिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
बर्ष 2017 में करीब 37 लाख परिवार वृद्धा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे थे। अब वर्तमान में यह संख्या 55 लाख हो गई है। इसके साथ ही कुष्ठ प्रभावित नागरिकों को पेंशन के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास भी प्रदान किए जाएंगे। लगभग वर्तमान में करीब 8 लाख विकलांग व्यक्ति भी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत महिलाएं अपने इलाज के लिए ₹5 लाख तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
Highlights-
01 | योजना का नाम- यूपी पेंशन योजना |
02 | योजना की शुरुआत- 17 दिसंबर 2017 |
03 | उद्देश्य- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी पेंशन योजना में प्रदेश के समस्त विकलांग विधवा-वृद्धा नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा। |
04 | लाभार्थी- समस्त विकलांग, विधवा व वृद्धा नागरिक |
05 | साल- 2017 |
06 | आवेदन प्रक्रिया- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने पास के जन सेवा केंद्र या ऊपर दी गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं। |
07 | आधिकारिक वेबसाइट- www.sspy-up.gov.in |
08 | लेखक- धर्मेश कुमार |
यूपी पेंशन योजना के लाभ-
वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थी को ₹500 प्रति माह पेंशन प्रदान की जाती रही है। लेकिन वर्तमान में लाभार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही यह नियम पास कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा इस वर्ष करीब 5 लाख लाभार्थियों को भी जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 56 लाख लाभार्थियों को पेंशन प्रदान करेगी। अब तक की भारत की सबसे बड़ी पेंशन योजना बन गई है। इस योजना के अंतर्गत पेंशन वितरण का कार्य समाज कल्याण द्वारा किया जा रहा है।
01= इस योजना के आधार पर पात्र लाभार्थियों के खाते में ही राशि भेजी जाएगी, जिससे कि भ्रष्टाचार में रोक लग सके।
02= विकलांग विधवा एवं वृद्धा नागरिकों को किसी दूसरे के पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
03= विकलांग विधवा एवं वृद्धा नागरिकों को वित्तीय समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा।
अपात्र नागरिकों से वसूली की जाएगी-
पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक साल 2017 में करीब 36 लाख लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे।
लेकिन इस वर्ष 51.20 लाख नागरिकों को पेंशन प्रदान की गई, इस बात से यह तत्पर निकाला जा सकता है कि पिछले 5 सालों में करीब 20 लाख नागरिकों को इस योजना में जोड़ा गया है। समाज कल्याण के अधिकारियों के सत्यापन के दौरान पाया गया कि 2.50 लाख लाभार्थियों की मृत्यु हो गई है, और करीब 55 हजार ऐसे लाभार्थी हैं जो अपात्र हैं। करीब करीब 3 लाख अपात्र नागरिकों से वसूली की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना का उद्देश्य-
उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश जरूरतमंद दिव्यांग-वृद्धा व विधवा सभी नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। इससे सभी नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे, उत्तर प्रदेश के नागरिकों को वित्तीय व्यवधानो का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के प्रकार-
01= यूपी विधवा पेंशन योजना
02= यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना
03= यूपी विकलांग पेंशन योजना
यूपी पेंशन योजना के पात्रता मापदंड-
01= आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
02= आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाला व्यक्ति हों।
03= आवेदक बीपीएल कार्ड धारक हों।
04= आवेदक समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
05= अन्य मापदंड पेंशन योजना के अनुसार है-
यूपी पेंशन योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज-
01 | जन्म / आयु प्रमाण पत्र |
02 | वोटर कार्ड |
03 | आधार कार्ड |
04 | राशन कार्ड |
05 | बैंक पासबुक |
06 | आय प्रमाणपत्र |
07 | विकलांग प्रमाणपत्र |
08 | पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र |
यूपी पेंशन योजना की आवेदन प्रक्रिया-
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने पास के जन सेवा केंद्र या ऊपर दी गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं।
सामान्यतःपूछे जाने वाले प्रश्न-
Question – यूपी पेंशन योजना के लाभ क्या है?
Answer- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी पेंशन योजना में प्रदेश के समस्त विकलांग विधवा-वृद्धा नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा।
Question – पेंशन योजना के प्रकार क्या-क्या है?
Answer- उत्तर प्रदेश में मुख्यतः तीन प्रकार की पेंशन की व्यवस्था है। जो निम्न है-
01= यूपी विधवा पेंशन योजना
02= यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना
03= यूपी विकलांग पेंशन योजना
Question – उत्तर प्रदेश पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?
Answer- उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश जरूरतमंद दिव्यांग-वृद्धा व विधवा सभी नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है।