Top 10 Indian Brands In The World 2023 | 10 मशहूर भारतीय ब्रांड्स की शुरुआत कैसे हुई

Startup India की पहल से, भारत के युवा अपना बिजनेस शुरू करने और एक उद्यमी बनने की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। यह हमारे देश के लिए कोई नई बात नहीं है। भारत के उद्यमी सालों से दुनियाभर में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। दो चार नहीं, बल्कि बहुत सारी ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी शुरूआत भले ही भारत से हुईं, लेकिन आज विदेशों में भी पहचानी जाती हैं।

Top 10 Indian Brands In The World 2023

अमूल और टाटा ग्रुप का नाम तो हर कोई जानता ही है। इनके अलावा कई कंपनियों हैं जिनकी प्रोडक्ट्स और सेवाऐं देश के अलावा, विदेशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें से कई कंपनियां तो ऐसी हैं, जिनकी शुरुआत छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन कंम्पनी मालिकों और कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन से अपना ब्रांड बना दिया।

01- वाडीलाल (Vadilal) का सफर

बर्ष 1907 में वाडीलाल को काफी छोटे स्तर पर शुरु किया था। इस की शुरुआत अहमदाबाद के वाडीलाल गांधी ने की थी। गुजरात का Vadilal Brand, करीब चार पीढी़ से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। यह ब्रांड, आज भारत का Famous आइसक्रीम ब्रांड है। 

इस Brand ने परंपरागत कोठी (हाथ से चलने वाली देसी Ice-Cream मशीन) तकनीक का इस्तेमाल करके Ice-Cream बेचने की शुरुआत की थी, वहीं आज इनके पास अपने ग्राहकों के लिए Ice-Cream के 200 से भी ज्यादा Flavors मौजूद हैं।

02- पारले-जी (Parle G) का सफर

देश में नुक्कड़ की दुकान से लेकर Supermert तक में Parle G बिकता है, बर्ष 1929 के समय की बात है, जब सिल्क के व्यापारी मोहन लाल दयाल ने मुंबई में पारले इलाके में एक पुरानी बंद फैक्ट्री खरीद कर इसे एक Confectionery की तरह शुरूआत की। असल में, मोहनलाल स्वदेशी आंदोलन से बहुत प्रभावित थे, कुछ समय पहले वह जर्मनी में Confectionery बनाने की कला सीखी। 1929 में ही वह Confectionery Making Machine लेकर भारत लौटे और परिवार के ही 12 लोगों के साथ काम शुरू किया।  

संम्पूर्ण भारत में और भारत के लोगों के लिए बनाया गया यह बिस्किट जल्दी ही आम जनता में मशहूर हो गया। आज Parle G के पास देश भर में 135 से ज्यादा कंम्पनी हैं। प्रत्येक महीने Parle G 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बिस्किट के पैकेट का उत्पाद करता है, और 21 से ज्यादा देशों में Parle G के Products Export किए जाते हैं।

03- कैफ़े कॉफी डे (Cafe Coffee Day- CCD) का सफर

कर्नाटक के एक जिले चिकमंगलूर के रहने बाले कॉफी किंग V.G. Siddhartha अपना करियर Investment banker के तौर पर बनाना चाहते थे। V.G. Siddhartha कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले में एक ऐसे परिवार में पैदा हुए थे, जो कई सालों से कॉफी की खेती कर रहे थे, और V.G. Siddhartha भी ज्यादा समय तक कॉफी से दूरी नही बना सके। 

Siddhartha ने कुछ कॉफी फार्म खरीदे और इसके बाद Cafe Coffee Day को शुरू किया। चाय पीने वाले भारत में कॉफी की लोकप्रियता बढ़ाने का श्रेय Siddhartha को ही जाता है। Cafe Coffee Day आज देश के कई युवाओं की मनपसंद जगह है, और इसके देश भर में कई Outlets हैं।  

04- ओल्डमॉन्क (Oldmonk) का सफर

Oldmonk Rum एक प्रतिष्ठित इंडियन Dark Rum है, जिसे 1954 में Launch किया गया था। Oldmonk देश में ही नहीं, विदेशों में भी पसंद की जाती है। इसका उत्पादन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होता है।

05- मोंटे कार्लो (Monte Carlo) का सफर

ठण्ड के मौसम में हर भारतीय की पहली पंसद Monte Carlo का Sweater और Jacket होता है। इसे 1949 में स्वतंत्रता के बाद स्थापित किया गया था, भारत के पंजाब राज्य के ज़िले लुधियाना में Monte Carlo का इतिहास Ospwal Woln Mills से शुरू किया गया, 1984 में, Monte Carlo को launch किया गया था। इसने Ospwal Woln Mills के तहत एक Brand के रूप में नाम कमाया। यह भारत के पहले फैशन परिधान Brands में से एक है।

06- कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewelers) का सफर

छोटे से कारोबार से अपने काम की शुरुआत करने वाले कल्याण ज्वेलर्स के चेयरमैन और एमडी, टी एस कल्याण रमण (T.S. Kalyanaraman) आज देश के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। केरल के तिरुसुर जिले में साल 1993 में कल्याण ज्वैलर्स की स्थापना हुई थी।  

टी.एस. कल्याणरमण (T.S. Kalyanaraman) ने अपने करियर की शुरुआत, एक कपड़ें की छोटी सी दुकान से की थी। दुकान संभालने के साथ-साथ वह अपनी पढ़ाई भी करते रहे और इस समय कल्याण ज्वैलर्स के करीब 105 शोरूम हैं, जो पूरे भारत और पश्चिम एशिया में मौजूद हैं।

07- लूम सोलर (Loom Solar) का सफर

लूम सोलर, भारत की सोलर पैनल कंपनी है, जिसकी स्थापना दो भाई (अमोल और आमोद आनंद) ने की है। देश में Solar Products की मांग जिस तरह से बढ़ रही है, ऐसे में सोलर से जुड़ा यह छोटा सा Brand जिसकी शुरुआत भले ही छोटी हुई, लेकिन कम समय में ही उन्होंने देश भर में ख्याति हासिल की है। 

इन दो भाइयों ने बर्ष 2018 में फरीदाबाद में Loom solar launch किया, जिसने सिर्फ एक बर्ष में ही 25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। आज देश के हजारों घरों में Loom Solar Brand के Products
लगे हुए हैं।

08- हाई डिज़ाइन (High Design) का सफर

एक शौक के चलते शुरू हुआ चमडें की चीजें बनाने का व्यापार, आज करोड़ों रुपये का Brand बन गया है, जिसके भारत के अलावा 23 देशों में Showroom मौजूद हैं। High Design एक Premium Brand है, जो लेदर के Bags और belts की कई चीजें बनाता है। 

साल 1978 में पांडिचेरी से शुरू हुआ यह सफर आज  High Design अपनी Quality and Customized चीजों के लिए Global Brand के रूप में विकसित हुआ है। 

09- फ्लाईंग मशीन (Flying Machine) का सफर

साल 1980 में स्वदेशी आंदोलन के समय अहमदाबाद की अरविन्द जी ने देश को पहला घरेलू Jeans Brand  भी दिया है।

उस दौर में जब हम बाहर के देशों से जींस खरीदकर पहनते थे। उस वक्त अरविन्द जी ने कम दाम में भारतीयों के लिए इसे बनाया गया, जो 1994 तक भारत में Branded Jeans में अग्रणी हो गया था और अभी भी इसे Trendy और Premium Brand के रूप में देखा जाता है।

10- सर्वाना भवन (Sarvana Bhavan) का सफर

सर्वाना भवन दुनिया का सबसे बड़ा दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट चैन है, इसकी स्थापना सन् 1981 में पी. राजगोपाल ने चेन्नई, (तमिलनाडु) में की थी। इनके भारत में 33 Outlets और अन्य 22 देशों में 78 Outlets मौजूद हैं। 

पी. राजगोपाल, जो बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। चेन्नई के पास एक छोटा से गांव में किराने की दुकान से शुरुआत की थी, उनके द्वारा शुरू किया सर्वाना भवन आज दुनियां का जाना माना Vegetarian Restaurant है। 

 दोस्तो इस लेख के माध्यम से हमने 10 मशहूर भारतीय ब्रांड्स की शुरुआत कैसे हुई थी? के बारे में विस्तार से बताया हैं। आपको यह लेख पसंद आया हो तो Comment कर के हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तो, रिश्तेदारों व परिवारजनों के साथ Share करें, ताकि उनको भी 10 मशहूर भारतीय ब्रांड्स के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।

Dharm Kumar

हैलो दोस्तों मेरा नाम Dharm Kumar हैं, और मैं इस Website का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां अच्छी लग रही हो तो कृपया इस लेख को Share जरूर करे!

पूरा लेख पढने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद!

इन्हें भी पढें-

01Manav Kalyan Yojana 2023 Registration, List, Status,
02जापान के स्कूलो के 12 अनोखे नियम। अध्ययन के अलावा जापान के विद्यालयों की दिनचर्या
03HiPocket Loan App Se Loan Kaise Le 2023 : HiPocket Loan Apply Online In India
04Best Palace in India 2023:- भारत में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह
05AAA Cash Loan Application Se Loan Keise Le | AAA Cash Loan App Review In Hindi

Leave a Comment