मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना | Mukhyamantry Kisan Mitra Urja Yojana | MKMUY (Mukhyamantry Kisan Mitra Urja Yojana), रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन, लाभ, अधिकारिक पोर्टल, टोल फ्री नंबर (Mukhyamantry Kisan Mitra Urja Yojana in Hindi), (Online Registration, How to Apply, Benefit, Official Website, Portal, Toll free Number)
नमस्कार दोस्तों, दोस्तों हमारे भारतवर्ष में लाखों-करोड़ों बर्षो से कृषि का कार्य होता चला आ रहा है। भारतवर्ष में कृषि की कई प्रजातियां अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं। भारत के प्रत्येक राज्य में अलग-अलग प्रकार की कृषि की जा रही है, हमारे भारतवर्ष के लोगों का खेती के प्रति लगाव भी चरम सीमा पर है, इस आधुनिक युग में भी करीब 60 % जनसंख्या आज भी खेती करती हैं, लगातार बढ़ती महगाई की मार खेती पर भी पड़ रही है।लगता है आने वाले भविष्य में महंगाई की वजह से कृषि पर निर्भर नहीं रह पा सकेंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारत की राज्य सरकार अपने-अपने राज्यों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू करती रहती है।
Mukhyamantry Kisan Mitra Urja Yojana 2022-23
दोस्तों राजस्थान सरकार ने इस वर्ष अपने नागरिकों को काफी योजनाओं को शुरू किया है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की शुरुआत की है। 17 जुलाई 2021 मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि सिचाई में लगने वाली बिजली के बिलों में राहत प्रदान करने के लिए है इस योजना को शुरू किया है। सिंचाई में लगने वाले बिलों के आधार पर सरकार किसानों को सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को अधिकतम ₹1000 प्रतिमाह या वार्षिक रूप में ₹12000 की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
Highlights
01 | योजना का नाम- मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना |
02 | कब शुरू हुई- 17 जुलाई 2021 |
03 | किसने शुरू की- मुख्यमंत्री जी द्वारा |
04 | किसके द्वारा- राजस्थान सरकार |
05 | कहाँ लांच हुई- राजस्थान |
06 | विभाग- कृषि एवं कल्याण विभाग |
07 | लाभ- 1000 रूपए प्रतिमाह या बार्षिक 12000 रुपये |
08 | लाभार्थी- राजस्थान के सभी किसान |
09 | लेख की भाषा- हिन्दी |
10 | आवेदन प्रक्रिया- आँनलाइन या आँफलाइन |
11 | आधिकारिक वेबसाइट- (Not Found) |
12 | हेल्पलाइन नंबर- (Not Found) |
13 | लेखक- धर्मेश कुमार |
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के विशेषताएं व लाभ
01= अगर कोई लाभार्थी बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे उस माह का पूर्ण भुगतान करना होगा, उसके बाद ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
02= इस योजना को शुरू करने का मकसद किसानों को कृषि करने में होने वाली परेशानियों में आर्थिक सहायता की मदद से काफी लाभ प्रदान किया जाएगा।
03= इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी विधुत खाता संख्या से आधार लिंक करवाना होगा।
04= प्रधानमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अपने बैंक खाते से आधार लिंक कराना होगा।
05= लाभार्थी का किसी भी माह का बिजली का बिल ₹1000 से कम आता है तो उस माह की बची हुई राशि को सरकार अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित करेगी।
06= इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पिछले सभी बकाया बिलों का पूर्ण भुगतान करना होगा। अगर आवेदक पिछला बकाया बिल जमा नहीं करता तो उसे इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।
07= केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि खेती के लिए पानी की आपूर्ति करने के लिए समर्सिबल या अन्य उपकरण का प्रयोग किया जाता है विद्युत उपकरण का प्रयोग करने पर विद्युत बिल अधिक आने पर किसानों को कृषि करने मैं काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के किसान भाइयों को इस योजना में शामिल किया है। महँगे विद्युत बिलों के कारण कृषि की लागत भी काफी ज्यादा हो गई इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की पात्रता
भारत सरकार की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के लिए कुछ पात्रता रखी जाती है, इसी प्रकार से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, तभी जाकर मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। कुछ शर्ते नीचे लिखी हैं उन्हीं के आधार पर आवेदन करने वाले आवेदक को इस योजना में लाभ मिल सकता है।
01= आवेदन करने वाला किसान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
02= आवेदक का बैंक खाता संख्या आधार से लिंक होना चाहिए।
03= आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
04= आवेदक का पिछला बकाया बिल का पूर्ण भुगतान होना आवश्यक है
05= इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास सामान श्रेणी के या फ्लैट रेट श्रेणी के मीटर लगे होने पर ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के दस्तावेज
दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत सरकार में किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक से कई प्रकार के सरकारी दस्तावेजों की मांग की जाती है, इसी प्रकार इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है-
01 | आधार कार्ड |
02 | निवास प्रमाण पत्र |
03 | आय प्रमाण पत्र |
04 | आवेदक का फोटो |
05 | बैंक पासबुक |
06 | पैन कार्ड |
07 | विद्युत कनेक्शन रसीद |
08 | राशन कार्ड |
09 | आवेदक के फोटो |
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी विद्युत विभाग में जाकर मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का फार्म भरना पड़ेगा। फार्म में पूछी गई जरूरी जानकारी भर के लाभार्थी को संबंधित अधिकारी को सबमिट करना होगा। फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। आगे की प्रक्रिया संबंधित अधिकारी द्वारा आप का वेरिफिकेशन किया जाएगा। अगर आप पात्र पाए गए तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना योजना के बारे में जानकारी करने के बाद समीक्षा की जा सकती है कि आने वाले भविष्य में इस योजना से राजस्थान के किसान भाइयों को काफी लाभ प्रदान होगा। कृषि कार्य करने वाले किसानों को इस योजना से बिजली की महंगाई से होने बाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना से किसान भाई और अच्छे तरीके से कृषि कार्य कर सकेंगे व आर्थिक रूप से मजबूत बनेगे। इस योजना की सहायता किसानों की आय दोगुनी होगी आने वाले भविष्य में इस योजना को अन्य राज्यो में शुरू करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
FAQ = अक्सर पूछे जाने बाले सवाल
Question= मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का उद्देश्य क्या है?
Answer= सिचाई में लगने वाली बिजली के बिलों में राहत प्रदान करना।
Question= प्रधानमंत्री किसान मित्र योजना में प्रतिमाह कितना अनुदान मिलेगा?
Answer= प्रधानमंत्री किसान मित्र योजना में 1000 रूपए प्रतिमाह या बार्षिक 12000 रुपये अनुदान दिया जायेगा।
Question= अगर आवेदक के पास सामान्य या फ्लैट श्रेणी के मीटर न होने पर भी किसान आवेदन कर सकता है?
Answer= आवेदक के पास सामान्य या फ्लैट श्रेणी के मीटर न होने पर किसान आवेदन नही कर सकता।
Question= क्या छोटी भूमि वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा?
Answer= हाँ छोटी जोत वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभार्थी सूची
मध्य प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना | Madhya Pradesh Fasal Vividheekaran Protsaahan Yojana
मनरेगा पशु शेड योजना 2022 | MNREGA Pashu Shed Yojana Online Apply
धन्यबाद!