हर घर तिरंगा अभियान | Har Ghar Tiranga Abhiyan 2023, रजिस्ट्रेशन, अधिकारिक पोर्टल, (Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi), (Online Registration, Official Website, )
नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं हमारे देश के प्रधानमंत्री जी देश के नागरिकों के लिए नई-नई योजनाऐं, परियोजनाएं, कार्यक्रम, अभियान, महोत्सव की शुरुआत करते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किये गये एक अभियान के बारे में बात करेंगे। इस अभियान का नाम “हर घर तिरंगा अभियान” है। “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने देश के नागरिको को इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत “हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत की है।
साथ ही इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी ने 2 अगस्त तक लोगों से अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पर तिरंगे में बदलने का आह्वान किया हैं। उनका अभियान का मकसद इस तरह भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार हो सके।
Har Ghar Tiranga Abhyan 2023
देश को आजादी मिले पूरे 75 वर्ष हो गए हैं। इसी उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। इसी महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मोदी जी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपनी फोटो को तिरंगे में बदलने के लिए भी सब का आग्रह किया है।
15 अगस्त 2022 को सभी देशवासी अपने तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक फहराकर देश को एकता, अखण्डता, देशभक्ति की भावना का संचार करना है। अगर आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं तो आपको अपनी फोटो harghartiranga.com पर अपलोड करनी होगी। इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थान, हर घर तिरंगा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 01 अगस्त को ही 50 लाख लोगों ने अपने घरों की छतो पर फहराए गए तिरंगे की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की इसी के साथ 7 लाख से अधिक लोगो ने तिरंगे के साथ सेल्फीज भी अपलोड की गईं। भारत सरकार के अधीन कार्य कर रही संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत “आजादी का अमृत महोत्सव” स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता से संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है
हर घर तिरंगा अभियान में रजिस्ट्रेशन कैसे करें-
जो भी नागरिक “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने के लिए amritmahotsav.nice.in या harghartiranga.com पर बैठकर “हर घर तिरंगा अभियान” के पंजीकरण कर सकते हैं।
कृपया नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें- harghartiranga.com जाकर अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें कृपया अपने मोबाइल की लोकेशन चालू करें। अब आपके सामने एक मैप खुलेगा आप की लोकेशन ट्रेस हो जाएंगे आप बेन एफ्लेक बटन को दबाए अब आपने अपना तिरंगा झंडा अपनी लोकेशन पर सेंड कर दिया है। अब अपना तिरंगा झंडा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं आजादी का अमृत महोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव क्या है हरकत तिरंगा अभियान किस तारीख को मनाया जाएगा।
Join Telegram Group | Join Group |
Join Facebook Group | Join Group |
झंडा नीति (Flag Policy Of India)
झंडा नीति (Flag Policy Of India) के नियमों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए नहीं होना चाहिए। झंडे को सिंगल फ्लैग पोल से नहीं फहरा सकते हैं। तिरंगे की सुरक्षा में ऐसे कदम भी नहीं उठाए जाएं जो उसे क्षतिग्रस्त कर दें। इसके अलावा तिरंगे को शरीर पर लपेट नहीं सकते। झंडे को रूमाल के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यानी रूमाल पर तिरंगे को नहीं छाप सकते है।और ना ही किसी अन्य पोशाक के रूप में।
राज्य सरकार अभियान के प्रचार-प्रसार में क्या कर रहीं-
संपूर्ण भारत में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी राज्यों की तरफ से भी व्यवहारिक और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने काँपरेटिव संस्थाओं सहित राज्य के सभी सरकारी विभागो को ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। प्रत्येक हाउसिंग सोसाइटी में तिरंगा फहराया जाए, इसके अलावा सरकारी स्कूलों, धर्मशालाओ, रेलवे स्टेशनों, सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों की चौकियों, थानों एवं सरकारी, अर्ध-सरकारी इमारतों के लिए भी यही नियम लागू किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा के स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने दावा किया है कि लगभग 20 करोड घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
बोंगाईगांव के एक टेक्सटाइल कारखाने को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह दिन-रात काम करके इस अभियान के तहत दिए गए लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास में लगे हुई है।
धन्यबाद।