भारत दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में गिना जाने वाला देश है। भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। भारत में घूमने के लिए बहुत ही सुन्दर – सुन्दर जगह है। हर साल भारत में पूरी दुनिया के लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत अपने विशाल किलो और महलों के साथ – साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
भारत में आप को कई ऐतिहासिक जगह देखने को मिल जाएगी। यहां कई विशाल और ऐतिहासिक मंदिर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते है। पर्यटन के हिसाब से भारत दुनिया के सबसे प्रमुख देशों में आता है।
हमारे भारत के बारे में कहा जाता है कि यह देश विविधताओ से भरा हुआ है, विविधता में एकता ही भारत कि पहचान है। भारत में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है, हिन्दी भारत की मुख्य भाषा है।
Bharat Mein Ghomane Ki 10 Sabse Sundar Jagah
भारत में कश्मीर, शिमला, माउंट आबू और मनाली प्रमुख पर्यटन स्थल है यहां पर पर्यटक अपनी भारत यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाना चाहते है। स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत वातावरण आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरे नंबर पर आता है।
भारत की कई जगहें ऐसी भी है, जो कई रहस्यमय अद्भुत जंगलों से भरी पड़ी है। तो आइए हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत की सबसे खूबसूरत होने के बावजूद सस्ती जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, इन जगहो पर पर्यटक अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।
01.भारत की सबसे सुन्दर जगह कुल्लू मनाली
मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू नामक ज़िले में स्थित एक खूबसूरत नगर है। यह कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। इसकी ऊँचाई लगभग 1,950 मी0 है। मनाली राज्य की राजधानी शिमला हैं। मनाली एक लोकप्रिय पर्यटकों को आकर्षित करने बाला पर्वतीय स्थल है।
भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है। हरा भरा वातावरण और आसमान छूते पहाड़ प्रकृति से प्रेम करने बाले लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहा भारत में लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है।
रोहतांग पास, मनु मंदिर, मणिकरण, हिडिंबा देवी मंदिर, सोलांग वेली, वन विहार, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, कुल्लू-मनाली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह स्थान बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है, सीजन के समय थोड़ा महंगा हो सकता है।
लोग गर्मियों के मौसम में यहां प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा जाना पसंद करते है। कुल्लू मनाली भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। आप अपनी भारत यात्रा के दौरान इस जगह को देखने जरूर जाएं यहां की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है।
02. भारत में घूमने की जगह शिमला
भारत के एक राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भारत के सबसे सुन्दर और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जाने वाला हिल स्टेशन है। शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हनीमून डेस्टिनेशन की वजह से हर साल देश – दुनिया के लाखो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
हनीमून डेस्टिनेशन के लिए शिमला भारत के सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है। अक्सर नये शादीशुदा लोग हनीमून मनाने के लिए इसी स्थान का चुनाव करते है। कुफरी, जाखू मंदिर, तारा देवी मंदिर, क्राइस्ट चर्च, ग्रीन वेली शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थल है।
टॉय ट्रेन के लिए शिमला पूरे भारत में सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में गिना जाने वाला है। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, अगर आप भारत यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको शिमला की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
03. भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कश्मीर
विशाल हिमालय की गोद में बसा कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्मीर अपनी सुन्दरता की वजह से लाखों पर्यटकों का मन मोह लेता है, आने बाले पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। चारो तरफ लंबे लंबे देवदार के पेड़ और बर्फ की चादर बहुत मनमोहक दृश्य पैदा करती है। एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी की वुलर झील भी यही पर स्थित है।
श्रीनगर, पहलगाम, वैश्णो देवी मंदिर, गुलमर्ग, पुलवामा, पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलो में से एक है। अगर आप प्रकृतिप्रेमी हैं तो आप भी अपने जीवन में कश्मीर घूमने जरूर जाना चाहिए।
04. भारत की बेहतरीन जगह मैसूर
चारो तरफ से पहाड़ों से ढका हुआ प्रकृति की गोद में बसा मैसूर भारत का बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थल है। यह उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा शहर जिसको पर्वतों की रानी के नाम से जाना जाता है। यहां का वातावरण गर्मियों के मौसम में बहुत सुन्दर और सुनहरा रहता है।
यह स्थान भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, अपनी सुन्दरता की वजह से यहाँ हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
मैसूर लेक, लाल टिब्बा, हम्पी वेली, गन हिल, धनोल्टी, मैसूर एडवेंचर पार्क, और मॉल रोड मैसूर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो में शामिल है।
05. भारत की प्रसिद्ध जगह ऋषिकेश
माउंटेन बाइकिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, समुद्र तटो, अगर आपको भी इन में से किसी चीज का शौक है तो आपको हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश जाना चाहिए। ऋषिकेश भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। रोमांचक एक्टिविटी के लिए यह स्थान बहुत पसंद किया जाता है।
यहां पर जा कर आप को अलग ही सुकून की अनुभूति होगी। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। प्राचीन मंदिर, योग आश्रमों की वजह से यह स्थान भारत में काफी प्रसिद्ध है। यह स्थान शराब और मांस से बिल्कुल मुक्त है शराब और मांसाहारी भोजन यहां पर आप को देखने को भी नहीं मिलेंगे।
06. भारत की खूबसूरत जगह गोवा
भारत की सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में गोवा का नाम सबसे पहले आता है। जो अपने खूबसूरत किलो, बाजारों, समुद्री तटो, और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मौज-मस्ती करने और नाइट लाइफ का Enjoy करने के लिए गोवा सबसे Best विकल्प है।
प्रत्येक साल देश- दुनिया से लाखो पर्यटक गोवा की यात्रा करने के लिए आते है। सर्दियों के समय में पर्यटक यहां पर जाना बेहद पसंद करते हैं, गोवा में ज्यादा सर्दी नहीं पड़ती है। पालोलेम बीच, दूध सागर वाटरफॉल, कोलवा बीच, बागा बीच, गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलो में भी है। हनीमून मनाने के लिए भी यह सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।
Bharat Mein Ghomane Ki 10 Sabse Sundar Jagah
07. भारत की खूबसूरत प्राकृतिक जगह लद्दाख
लद्दाख भारत के सबसे ऊंचाई इलाकों में से एक है। इस स्थान को लेह लद्दाख के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको चारो तरफ बर्फ के ढके पहाड़, आसमान को छूते पहाड़, और चारो तरफ हरियाली भरा वातावरण आप के मन को भाव विभोर कर देगा।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता अत्यधिक सुन्दर है। प्रकृति से प्रेम करने बाले लोगों के लिए यह स्थान काफी पसंद किये जाने वाले स्थानों में से एक है। यह स्थान भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाने वाला स्थान है।
प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से यहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। नुब्रा वेली, हमिस नेशनल पार्क, लेह पैलेस, जंसकार वेली, मैग्नेटिक हिल, और शांति स्तूप यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
08. भारत की प्रसिद्ध जगह माउंट आबू
भारत के राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, माउंट आबू को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।
हरा भरा वातावरण और चारो तरफ पहाड़ियां से घिरा बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य लगता है।
माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। गर्मियों के मौसम में
हर साल लाखों पर्यटक यहां पर सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता और मौसम बहुत सुनहरा लगता है।
नक्की झील, अर्बुदा देवी मंदिर, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, गुरु शिखर, देलवाड़ा मंदिर, अचलगढ, और
हनीमून पॉइंट यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो में से एक है।
09. भारत में घूमने की जगह मैकलोडगंज
भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित मैकलोडगंज एक हिल स्टेशन है। मठ, डल झील और मंदिरो के लिए यह स्थान पर्यटकों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाने बाला स्थान है। मैकलोडगंज अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
चारो तरफ हरियाली और पहाड़ियां सैलानियों का मन मोह लेती हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान काफी अच्छा माना जाता है। यहां पर आप अपने परिवार, रिश्तेदारो और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
10. भारत की खूबसूरत जगह दार्जिलिंग
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत जगह मानी जाती है। दार्जिलिंग में प्राकृतिक सुंदरता और चाय की खेती की वजह से यह स्थान दुनिया भर में मशहूर है। दार्जिलिंग ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का वातावरण बहुत ही सुनहरा और शान्त होता है।
चोवरस्ता, दार्जिलिंग रोपवे, टेंजिंग रॉक, धूम मोनेस्ट्री, टाइगर हिल, बतासिया लूप, पीस पैगोडा, और नाइटिंगेल पार्क, यहाँ पर घूमने की प्रसिद्ध जगह है जहां आप को अपनी दार्जिलिंग यात्रा के दौरान जरूर जाना चाहिए।
दोस्तो इस लेख के माध्यम से हमने भारत में 10 खूबसूरत घूमने की जगहों के बारे में विस्तार से बताया हैं। आप को यह लेख पसंद आया हो तो Comment कर के हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तो, रिश्तेदारों व परिवारजनों के साथ Share करें ताकि उनको भी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।
Dharm Kumar हेलो दोस्तों मेरा नाम Dharm Kumar हैं, और मैं इस Website का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां अच्छी लग रही हो तो कृपया इस लेख को Share जरूर करे! |
पूरा लेख पढने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद!
इन्हें भी पढ़े-