Best Palace in India 2023:- भारत में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह

Best Palace in India 2023 :- भारत दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में गिना जाने वाला देश है। भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। Bharat Mein Ghomane Ki 10 Sabse Khubsurat Jagah 2023 हर साल भारत में पूरी दुनिया के लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत अपने विशाल किलो और महलों के साथ – साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Best Palace in India 2022

भारत में आप को कई ऐतिहासिक जगह देखने को मिल जाएगी। यहां कई विशाल और ऐतिहासिक मंदिर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। भारत के पर्यटन स्थल काफी सस्ते है। पर्यटन के हिसाब से भारत दुनिया के सबसे प्रमुख देशों में आता है।

हमारे भारत के बारे में कहा जाता है कि यह देश विविधताओ से भरा हुआ है, विविधता में एकता ही भारत कि पहचान है। भारत में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है, हिन्दी भारत की मुख्य भाषा है।

01.भारत का पर्यटन स्थल दिल्ली

भारतवर्ष की राजधानी दिल्ली भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यहां पर आप को कई ऐतिहासिक महल, स्मारक, प्राचीन मंदिर, और किले देखने को मिल जाएंगे। भारत का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर दिल्ली जिसको “दिल वालो की नगरी” कहा जाता है।

अक्षरधाम, कुतुब मीनार, लोटस टेंपल, लाल किला, इंडिया गेट, और हुमायूं का मक़बरा, दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलो में  से एक है, यहां पर हर कोई अपनी भारत यात्रा के दौरान जाना चाहता है। दिल्ली भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। दिल्ली इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। दिल्ली शहर आप को भारत के संस्कृति और इतिहास से परिचित करवाता है।

02.भारत का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आगरा

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक मुख्य शहर है। आगरा प्यार की निशानी ताजमहल की वजह से पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है, ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में निर्माण करवाया था। हर साल लाखों पर्यटक ताजमहल को देखने के लिए आते हैं।

अपनी बेहतरीन बनावट और असीम सुंदरता के लिए ताजमहल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ताजमहल के अलावा आप आगरा में फतेहपुर सीकरी, मरियम का मकबरा, अकबर का मकबरा, आगरा का किला आदि ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे।

03.भारत की प्रसिद्ध जगह नैनीताल

नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित बहुत ही सुन्दर पर्यटन स्थल है। नैनी झील यहाँ का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। खूबसूरत कुमाऊ की पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

यहां की प्रकृति की सुंदरता देखने लायक है। नैनीताल में नौका विहार करने का बहुत ही शानदार अनुभव होगा। चारो तरफ पहाड़ों से घिरा  हरा भरा वातावरण बेहद खूबसूरत दृश्य पैदा करता है।

04.भारत की प्रसिद्ध धार्मिक जगह वाराणसी

वाराणसी गंगा नदी के किनारे पर स्थित दुनिया का सबसे पुराने शहरों में से एक है। वाराणसी शहर हिन्दुओं कि आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि यह नगरी भगवान् शिवजी के त्रिशूल पर खड़ी है। भारत की संस्कृति को देखने यहाँ हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर सबसे प्रमुख मंदिर है, बताया जाता है कि भगवान् शिवजी को समर्पित है। यह शहर काशी और बनारस के उपनामो से भी देश में प्रसिद्ध है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान बहुत ही शुद्ध और पवित्र माना जाता है। मंदिरो की इस नगरी में जा कर आप को बहुत ही शान्ति की अनुभूति होगी।

गंगा आरती, मणिकर्णिका घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, भारत माता मंदिर, अस्सी घाट और दुर्गा माता मंदिर वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में है।

05.भारत में घूमने की जगह जयपुर

जयपुर भारत के राजस्थान राज्य की खूबसूरत राजधानी है। यह शहर देशभर में पिंक सिटी के उपनाम नाम से मशहूर है। ऐतिहासिक किलो, झीलों और महलों के लिए यह शहर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस खूबसूरती की वजह से हर साल जयपुर में लाखो देशी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं।

जयपुर में कई प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे, अगर आप धार्मिक स्थलो पर घूमने की आस्था रखते हैं तो आप जयपुर के मंदिरो में जा कर बेहद ही सुकून का अनुभव करेंगे, सिटी पैलेस, आमेर दुर्ग, जयगढ़ दुर्ग, हवा महल, और नाहरगढ़ दुर्ग इस शहर की प्रमुख पर्यटन स्थलो में से एक है। आपको अपनी यात्रा के दौरान जयपुर देखने जरुर जाना चाहिए।

06.भारत में घूमने की जगह जैसलमेर

जैसलमेर भारत के राजस्थान राज्य में स्थित बहुत ही सुन्दर थार मरुस्थल है। यहां पर आपको चारो ओर रेत ही रेत दिखाई पड़ेगा। जैसलमेर में रेगिस्तान की वजह से हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहाँ सर्दियों के मौसम में जाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

गर्मियों के मौसम में यहां बहुत गर्मी पड़ती है, इस वजह से गर्मियों में बहुत ही कम पर्यटक यहां घूमने जाते हैं।
जैसलमेर का किला, डेजर्ट नेशनल पार्क, सैम सेंड डूंस, गाढ़ी सर झील, और अमर सागर झील जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो में  से एक है।

07.भारत की प्रसिद्ध धार्मिक जगह अयोध्या

सरयू नदी के किनारे बसा यह शहर हिन्दुओं के आराध्य भगवान् श्री राम की जन्मभूमि है। आयोध्य में आपको कई सारे घाट और मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

ऐसा माना जाता है कि मनुष्यो द्वारा भूल से किए हुए पाप यहां पर स्नान करने से नष्ट हो जाते है। इस धार्मिक नगरी में आने पर आप के मन को बेहद ही आनंद और शांति का अनुभव होगा।

जानकी घाट, राम घाट, गुप्तार घाट, और लक्ष्मण घाट, अयोध्या के सबसे प्रमुख घाट है। दशरथ महल, श्री राम जन्म भूमि मंदिर, सीता की रसोई, हनुमान गढ़ी, राम की पौड़ी, और कनक भवन, अयोध्या के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो में से एक है।

08.भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोधपुर


जोधपुर राजस्थान के सबसे राज्य खूबसूरत शहरों में से एक है। किलो, शानदार महलों, पार्क और मंदिरो के लिए यह शहर दुनिया भर में मशहूर है।

कायलाना झील, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, मेहरानगढ़ दुर्ग, कदम खंडी, उम्मेद भवन पैलेस, मसूरिया हिल, अरना झरना, नेहरू गार्डन, और बालसमंद झील यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आपको जोधपुर यात्रा के दौरान देखने जरुर जाना चाहिए।

09.भारत की खूबसूरत जगह देहरादून

देहरादून उत्तराखंड राज्य की राजधानी है, जो भारत के सबसे सुन्दर और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं।देहरादून की प्राकृतिक सुंदरता देखने हर साल लाखों पर्यटन देश दुनिया से आते हैं। प्रकृति की गोद में बसा हुआ यह स्थान बहुत ही अद्भुत है।

यह स्थान भारत के सस्ते पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भारत की यात्रा के दौरान आपको यह स्थान देखने जरुर जाए।

10.भारत की बेहतरीन जगह उदयपुर

भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर उदयपुर है, जो कि झीलों के शहर के उपनाम से दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर आप को कई सारे ऐतिहासिक महल और झीलें देखने को मिल जाएगी।

पिछोला झील, सिटी पैलेस, विंटेज कार म्यूजियम, उदय सागर झील, फतह सागर झील, सज्जन गढ़, और सहेलियों की बाड़ी उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो में से एक है। जहां पर आपको अपनी उदयपुर यात्रा के दौरान जरूर आना चाहिए। शाम के समय फतह सागर झील घूमने से उदयपुर यात्रा का सुखद और अनूठा अनुभव प्राप्त होगा।

दोस्तो इस लेख के माध्यम से हमने भारत में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत जगह के बारे में विस्तार से बताया हैं। आप को यह लेख पसंद आया हो तो Comment कर के हमें जरूर बताएं और अपने दोस्तो, रिश्तेदारों व परिवारजनों के साथ Share करें ताकि उनको भी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।

Dharm Kumar

हेलो दोस्तों मेरा नाम Dharm Kumar हैं, और मैं इस Website का Author और Content Writer हूँ। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियां अच्छी लग रही हो तो कृपया इस लेख को Share जरूर करे!

पूरा लेख पढने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े-

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना | Sukanya Samriddhi Yojana
जानिऐ क्या है? प्रधानमंत्री  फसल बीमा योजना | Pradhanmantri Fasal Beem Yojana
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना | Mukhyamantry Kisan Mitra Urja Yojana

Leave a Comment